Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

14 दिन की जेल हिरासत में संदीप घोष सहित चार आरोपित, वित्तीय घोटाले की जांच में सीबीआई को मिला नया सबूत

सीबीआई ने अदालत में कहा कि आर.जी. कर घोटाले के आरोपित बेहद प्रभावशाली लोग हैं और इनके द्वारा साक्ष्यों को प्रभावित करने की संभावना है

23 Sep 2024

14 दिन की जेल हिरासत में संदीप घोष सहित चार आरोपित, वित्तीय घोटाले की जांच में सीबीआई को मिला नया सबूत

कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय घोटाले के मामले में सीबीआई को नए महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। सोमवार को इस मामले में गिरफ्तार चार आरोपितों, जिनमें पूर्व प्राचार्य संदीप घोष भी शामिल हैं, को अलीपुर सीबीआई विशेष अदालत में पेश किया गया। विशेष न्यायाधीश सुजीत कुमार झा ने चारों आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। अब उन्हें सात अक्टूबर तक जेल में रहना होगा।
सीबीआई ने अदालत में कहा कि आर.जी. कर घोटाले के आरोपित बेहद प्रभावशाली लोग हैं और इनके द्वारा साक्ष्यों को प्रभावित करने की संभावना है। इस तर्क को सुनने के बाद न्यायाधीश ने संदीप घोष, सुमन हाजरा, बिप्लव सिंह और संदीप के सुरक्षा अधिकारी अफसर अली को 14 दिन की जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।
18 डिजिटल उपकरणों की क्लोनिंग से मिली नई जानकारी
सीबीआई ने मामले की जांच में बताया कि अब तक 18 डिजिटल उपकरणों, जिनमें मोबाइल, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और मेमोरी कार्ड शामिल हैं, की क्लोनिंग की गई है। इन उपकरणों में मौजूद डेटा की जांच से कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जो घोटाले की जांच में मददगार साबित हो सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि 19 अगस्त को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और उनके साथियों को इस वित्तीय घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। संदीप पर आरोप था कि उन्होंने सुमन, बिप्लव और अफसर को अवैध तरीके से अस्पताल में विभिन्न सुविधाएं दिलाई थीं। इसके बाद 14 सितंबर को एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में भी संदीप को गिरफ्तार किया गया था।
सुमन के वकील ने अपने मुवक्किल के लिए जमानत की अर्जी दी है, जिस पर 30 सितंबर को सुनवाई होने वाली है। सीबीआई की ओर से इस मामले में और भी जांच जारी है, जिसमें इन गिरफ्तार आरोपितों की भूमिका और उनके द्वारा की गई अनियमितताओं का खुलासा होना बाकी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


14 दिन की जेल हिरासत में संदीप घोष सहित चार आरोपित
सीबीआई ने अदालत में कहा कि आर.जी. कर घोटाले के आरोपित बेहद प्रभावशाली लोग हैं और इनके द्वारा साक्ष्यों को प्रभावित करने की संभावना है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News